ePaper

बोले शाहरुख- ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस'''' में संजय दत्त की तरह एक्‍टिंग मैं नहीं कर पाता

Updated at : 18 Mar 2017 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
बोले शाहरुख- ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस'''' में संजय दत्त की तरह एक्‍टिंग मैं नहीं कर पाता

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने अभिनेता संजय दत्त की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस” में संजय दत्त ने बेहतरीन अदाकारी की है. मैं ऐसा नहीं कर पाता… निर्माता विधु विनोद चोपडा ने संजय दत्त से पहले, मुन्नाभाई का किरदार निभाने के लिए शाहरुख को प्रस्ताव दिया था […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने अभिनेता संजय दत्त की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस” में संजय दत्त ने बेहतरीन अदाकारी की है. मैं ऐसा नहीं कर पाता… निर्माता विधु विनोद चोपडा ने संजय दत्त से पहले, मुन्नाभाई का किरदार निभाने के लिए शाहरुख को प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इसे नामंजूर कर दिया था.

इस फैसले पर किसी तरह का पछतावा होने की बात पूछने पर ‘किंग खान्र ने कहा, कि मुझे लगता है कि फिल्म अभिनेता की किस्मत के अनुसार मिलती है. मुझे नहीं लगता कि मैं संजय दत्त से से बेहतर अदाकारी कर पाता. मेरी राय में, उन्होंने फिल्म में बेहतरीन काम किया है. शाहरुख यहां कल शाम अपनी मां के नाम पर बनाए गए ‘बोन मेरो ट्रांसप्लांट और बर्थिंग सेंटर’ के उद्घाटन पर पत्रकारों से बात कर रहे थे.

बीमारियों के बारे में जागरुकता फैलाने में सिनेमा की भूमिका के बारे में पूछने पर शाहरुख ने कहा कि भारतीय सिनेमा में डॉक्टर को भगवान के तौर पर पेश किया जाता है. आज युवा फिल्म निर्माता स्वास्थ्य और बीमारियों के बारे में संदेश तथा जानकारी देने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola