टूट गई पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक की शादी
लाहौर: पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक की महज तीन साल चली शादी का अंत हो गया. पारिवारिक अदालत ने असद खटक के साथ उनके तलाक को मंजूरी दे दी. लाहौर में अदालत ने वीना मलिक के तलाक के आवदेन को स्वीकार कर लिया और उनके पक्ष में फैसला सुनाया. असद खटक की इस मामले को आगे […]
लाहौर: पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक की महज तीन साल चली शादी का अंत हो गया. पारिवारिक अदालत ने असद खटक के साथ उनके तलाक को मंजूरी दे दी. लाहौर में अदालत ने वीना मलिक के तलाक के आवदेन को स्वीकार कर लिया और उनके पक्ष में फैसला सुनाया.
असद खटक की इस मामले को आगे बढाने में कोई रुचि नहीं थी. तलाक के लिए आवेदन वीना ने दिया था इसलिए उन्हें ‘हक मेहर’ की 25 फीसदी राशि खटक को लौटानी होगी.
अदालत के अधिकारी के मुताबिक, 33 वर्षीया अभिनेत्री ने जनवरी के पहले सप्ताह में लाहौर की परिवारिक अदालत में तलाक के लिए एक याचिका डाली थी. उन्होंने कहा था कि उनके और उनके पति के बीच मतभेद चल रहे है और वह एक साथ नहीं रह सकते.
खटक को अदालत ने तलब किया था लेकिन न ही वह अदालत में आए और न ही जवाब दिया. इस पर अदालत ने वीना की याचिका स्वीकार कर ली और पिछले महीने तलाक पर अपनी व्यवस्था दी. वीना और खट्टक ने अपने मतभेदों को सार्वजनिक नहीं किया.
इन दोनों ने दिसंबर 2013 में दुबई में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं. वीना मलिक को भारत में प्रसारित टीवी शो बिग बॉस के लिए जाना जाता है जिसमें उन्होंने प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा लिया था.
कुछ खबरों में कहा गया कि वीना और खट्टक पिछले तीन माह से अलग अलग रह रहे थे. बताया जाता है कि वीना टीवी और फिल्मों से जुडे रहना चाहती थीं जबकि खट्टक चाहते थे कि वह अपने बच्चों अब्रराम (2) और अमाल (1) की देखरेख करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










