फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है अनुष्का शर्मा की ''फिल्लौरी'' का ये पोस्टर...

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘फिल्लौरी’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था. फिल्म में अनुष्का एक खूबसूरत पंजाबी कुड़ी, जो कि एक भूत है, के किरदार में नजर आ रही है. आज वैलेंटाइन डे के दिन फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च किया गया है. इस पोस्टर में अनुष्का और फिल्म के एक्टर दिलजीत […]
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘फिल्लौरी’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था. फिल्म में अनुष्का एक खूबसूरत पंजाबी कुड़ी, जो कि एक भूत है, के किरदार में नजर आ रही है. आज वैलेंटाइन डे के दिन फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च किया गया है.
इस पोस्टर में अनुष्का और फिल्म के एक्टर दिलजीत दोसांझ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. अनुष्का ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,’ कुछ प्रेम कहनियों के लिए एक जिंदगी काफी नहीं होती. जैसे कि फिल्लौरी. हैप्पी वेलेंटाइन डे.’
For some love stories a lifetime is not enough! Just like #Phillauri 👻 #HappyValentinesDay ❤@OfficialCSFilms @foxstarhindi pic.twitter.com/u73NESEXWW
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) February 14, 2017
वैसे तो रीयल लाईफ में अनुष्का इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. दर्शक भी दोनों को एकसाथ देखना पसंद करते हैं. वैंलेटाइन डे के मौके पर फिल्म का ये पोस्टर दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
अनुष्का फिल्म में एक भूत का किरदार प्ले कर रही है. जिसकी आखिरी इच्छा पूरी नहीं हो पाई है और वो भटक रही है. अनुष्का सिर्फ फिल्म के एक्टर सूरज शर्मा को ही दिखती है. फिल्म में अनुष्का, दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा और मेहरीन कौर लीड रोल में हैं.
‘फिल्लौरी’ की ज्यादातर शूटिंग पंजाब में हुई है. अनुष्का इससे पहले फिल्म ‘एनएच 10’ का निर्माण किया था जिसने खूब वाहवाही लूटी थी. अनशई लाल के डायरेक्शन में बनी ‘फिल्लौरी’ 24 मार्च 2017 को रिलीज होगी. अब देखना दिलचस्प होगा अनुष्का की यह फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




