विराट की खबरों पर भड़की अनुष्‍का शर्मा, कहा- चुप्‍पी को कमजोरी न समझें...

Updated at : 11 Feb 2017 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
विराट की खबरों पर भड़की अनुष्‍का शर्मा, कहा- चुप्‍पी को कमजोरी न समझें...

अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली एकबार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में ऐसी खबरें थी कि अनुष्‍का की फिल्‍म ‘फिल्‍लौरी’ को विराट कोहली प्रोड्यूस कर रहे हैं. लेकिन अनुष्‍का ने इन बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विराट इस फिल्‍म को प्रोड्यूस नहीं कर रहे हैं. उन्‍होंने आगे यह भी […]

विज्ञापन

अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली एकबार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में ऐसी खबरें थी कि अनुष्‍का की फिल्‍म ‘फिल्‍लौरी’ को विराट कोहली प्रोड्यूस कर रहे हैं. लेकिन अनुष्‍का ने इन बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विराट इस फिल्‍म को प्रोड्यूस नहीं कर रहे हैं.

उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि,’ मैं अपनी फिल्‍मों को प्रोड्यूस करने में सक्षम हूं.’ अनुष्‍का ने ‘फिल्‍लौरी’ को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ वे इस फिल्‍म में एक्टिंग भी कर रही हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे दर्शकों ने उनके नये अवतार को पसंद किया है.

‘एनएच 10’ के बाद अनुष्‍का की यह दूसरी फिल्‍म है जिसे वे प्रोड्यूस कर रही है. हालांकि फिल्लौरी की सह निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियोज भी है. फिल्‍म 24 मार्च को रिलीज हो रही है.

अनुष्‍का ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बयान जारी किया है. दरअसल एक अंग्रेजी अखबार में ऐसा कहा गया था कि अनुष्‍का के ब्‍वॉयफ्रेंड विराट कोहली ने ‘फिल्‍लौरी’ को प्रोड्यूस किया है. अनुष्‍का का कहना है कि अखबार में सोर्स का हवाला देकर बेकार का दावा किया जा रहा है.

उन्‍होंने कहा,’ कई मौकों पर जब झूठी कहानियां छपती है तो वह चुप रहती हैं, लेकिन उनकी चुप्‍पी को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए. साथ ही मेरी टीम से पूछे बिना ऐसी खबरे न छापें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola