संजय दत्त की बायोपिक में अनुष्का शर्मा की इंट्री, इस रोल में आ सकती हैं नजर...!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2017 1:09 PM
अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक फिल्म इनदिनों खासा सुर्खियों में है. अब फिल्म को ताजा अपडेट यह है कि फिल्म में अनुष्का शर्मा भी नजर आयेंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म में वे गेस्ट अपीयरेंस देनेवाली हैं. फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं. बताया जा रहा है कि अनुष्का […]
अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक फिल्म इनदिनों खासा सुर्खियों में है. अब फिल्म को ताजा अपडेट यह है कि फिल्म में अनुष्का शर्मा भी नजर आयेंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म में वे गेस्ट अपीयरेंस देनेवाली हैं. फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि अनुष्का को इस फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है. यही वजह है कि उन्होंने राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में कैमियो रोल के लिए हां कर दी. सूत्रों के अनुसार फिल्म में वैसे तो अनुष्का का किरदार छोटा होगा लेकिन यह रोल काफी दमदार होगा.
कहा तो यह भी जा रहा है कि अनुष्का ने फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है और इसमें 4 से 5 दिन लगेंगे. फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि अनुष्का का इस फिल्म में रोल क्या होगा. इस रोल को लेकर अनुष्का खासा उत्साहित हैं.
संजय दत्त की रीयल लाइफ में भी कई अभिनेत्रियों का नाम शामिल रहा है. यह भी फिल्म का एक अहम हिस्सा है. ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं अनुष्का किसी ऐसी एक्ट्रेस का रोल प्ले कर सकती हैं जिसके साथ संजय दत्त् के अफेयर की चर्चाएं चली हो.
हिरानी इससे पहले संजय दत्त के साथ ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसके बाद वे संजय दत्त के साथ मुन्नाभाई की तीसरी सीरीज की तीसरी फिल्म ‘मुन्नाभाई चले अमेरिका’ की शूटिंग शुरू करेंगे.
बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार परेश रावल निभानेवाले हैं. फिल्म में सोनम कपूर को भी लिया गया है. फिलहाल उनके किरदार का खुलासा नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










