बेंगलूरु छेडछाड मामले पर भड़का बॉलीवुड, पढें अनुष्का ने कैसे सुनाया सबको...

मुंबई : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी बेंगलूरु में छेडछाड की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा है कि उस रात न केवल पुरुषों ने बल्कि सभी वहां मौजूद सभी ने घटना को देखा, लेकिन कुछ भी नहीं किया. अनुष्का ने एक भावुक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘‘ महिलाओं के साथ भीडभाड वाले […]
मुंबई : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी बेंगलूरु में छेडछाड की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा है कि उस रात न केवल पुरुषों ने बल्कि सभी वहां मौजूद सभी ने घटना को देखा, लेकिन कुछ भी नहीं किया.
अनुष्का ने एक भावुक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘‘ महिलाओं के साथ भीडभाड वाले इलाके में छेडछाड की जाती है. राहगीर देखते रहते हैं और कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आता. बेहूदा लोग महिलाओं के वस्त्रों पर टिप्पणी करते हैं और कहते हैं कि इसकी वजह देर रात घूमना फिरना है.” उन्होंने कहा कि इन बेहूदा बयानों को तवज्जो मिलती है क्योंकि ऐसे लोग समाज में रसूखदार पदों पर बैठे हैं.
ये बॉलीवुड के कलाकार भी कर चुके हैं निंदा
समाज का हर तबका जिम्मेदार
अभिनेता ऋतिक रोशन ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जो कुछ हो रहा है समाज में हर किसी को उसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. इसके रोकथाम पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है. एक पिता के रूप में मुझे शिद्दत से एहसास हो रहा है कि अगर समाज में इस तरह की घटनाएं होती हैं तब निश्चित रूप से मैं प्रभावित होता हूं. मुझे जरूर कुछ करना चाहिए.’
हम मानव से जानवर नहीं जंगली बन रहे
अक्षय कुमार ने छेड़छाड़ को ‘बेहद शर्मनाक’ बताया. बेंगलुरु की घटना को देखकर मुझे लगता है कि हम पीछे जा रहे हैं, मानव से जानवर, नहीं बल्कि जंगली बन रहे हैं, क्योंकि जानवर भी हमसे बेहतर हैं. कुछ लोग पहनावे को जिम्मेदार ठहराकर छेड़छाड़ को जायज ठहरा रहे हैं. मैं अपनी चार साल की बेटी के साथ नये साल की छुट्टियों से लौट रहा था जब मुझे बेंगलुरु घटना की जानकारी मिली. मेरा खून खौलने लगा.
आजमी के बयान से भड़कीं तापसी
बेंगलुरु में लड़कियों से हुई छेड़छाड़ के मामले को लेकर बयान बाजी का दौर जारी है. सपा नेता अबु आजमी की बयानबाजी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भड़क गयीं हैं. उन्होंने आजमी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि काश वो सपा नेता को अपनी फिल्म पिंक की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बुला पातीं. उनके बयान से और भी कई बॉलीवुड एक्टर्स आहत हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




