ePaper

तुर्की हमले में प्रोड्यूसर अबीस रिजवी की मौत, बॉलीवुड ने जताया शोक

Updated at : 02 Jan 2017 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
तुर्की हमले में प्रोड्यूसर अबीस रिजवी की मौत, बॉलीवुड ने जताया शोक

नये साल के जश्‍न के दौरान तुर्की के इस्‍तांबुल में एक नाइटक्‍लब में हुए आतंकवादी हमले में 39 लोग मारे गये जिसमें दो भारतीय नागरिक हैं. हमले में कम से कम 70 लोग जख्‍मी हुए. मारे गये दो भारतीयों में से एक जानेमाने फिल्‍म प्रोड्यूसर अबीस रिजवी हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने ट्वीट कर […]

विज्ञापन

नये साल के जश्‍न के दौरान तुर्की के इस्‍तांबुल में एक नाइटक्‍लब में हुए आतंकवादी हमले में 39 लोग मारे गये जिसमें दो भारतीय नागरिक हैं. हमले में कम से कम 70 लोग जख्‍मी हुए. मारे गये दो भारतीयों में से एक जानेमाने फिल्‍म प्रोड्यूसर अबीस रिजवी हैं.

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने ट्वीट कर हमले में मारे गये दोनों भारतीयों की जानकारी साझा की. उन्‍होंने लिखा,’ इस्तांबुल हमले में दो भारतीय नागरिक भी मारे गए.’ उन्‍होंने आगे लिखा,’ पूर्व राज्यसभा सांसद के बेटे अबीस रिजवी और गुजरात की खुशी शाह इस हमले में मारे गए.’

इस खबर के पता लगने के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्‍ट़ी ने अबीस रिजवी के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्‍यक्‍त की हैं. फेमस निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपने दोस्‍त को खो देने पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया और एक तस्‍वीर ट्विटर पर पोस्‍ट की है. वहीं अभिनेता रजा मुराद ने भी शोक जताते हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है.

भंडारकर, रजा मुराद के अलावा पूनम ढिल्‍लो, पूजा भट्ट, जावेद जाफरी सहित तमाम बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्‍यक्‍त की हैं.


https://twitter.com/poonamdhillon/status/815581791587139584

बता दें कि अबीस रिजवी ‘सुंदरबन’ के जंगलों पर बनी अपनी फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ को लेकर चर्चा में आए थे. खबरों के अनुसार वे तीन दिन पहले अपने दोस्‍तों के साथ नया साल मनाने इस्‍तांबुल रवाना हुए थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद अबीस रिजवी का पार्थिव शरीर लाने के लिए उनके पता इस्‍तांबुल गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola