66 के हुए रजनीकांत, जयललिता के निधन के कारण नहीं मनायेंगे जन्मदिन...

चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत आज 66 वर्ष के हो गए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के कारण वह जन्मदिन नहीं मनायेंगे. जयललिता का गत 5 दिसंबर को निधन हो गया था. पीएम मोदी समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. मोदी ने ट्वीट किया, ‘जन्मदिन की बधाई सुपरस्टार रजनी. आपके […]
चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत आज 66 वर्ष के हो गए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के कारण वह जन्मदिन नहीं मनायेंगे. जयललिता का गत 5 दिसंबर को निधन हो गया था. पीएम मोदी समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
मोदी ने ट्वीट किया, ‘जन्मदिन की बधाई सुपरस्टार रजनी. आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.’ अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने भी उन्हें बधाई दी.
Happy birthday @superstarrajini! Wishing you a long life filled with good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2016
बच्चन ने ट्विटर पर उनके साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘12 दिसंबर को रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और उन्हें भरपूर प्रसन्नता मिलने की कामना करता हूं.’ शाहरुख ने तमिल के बडे स्टार रजनी को ‘सबसे ज्यादा कूल और महान’ बताया.
T 2469 – It is Rajnikant's birthday on Dec 12th and we wish him greater glory happiness and good helath .. pic.twitter.com/hRQRyYZ7Q6
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 11, 2016
उन्होंने लिखा, ‘मैं सबसे ज्यादा कूल और महान शख्सियत की अच्छी सेहत की कामना करता हूं, वह वर्षों तक हमारा मनोरंजन करते रहें.’ रजनीकांत की बेटी ने उन्हें ‘महान व्यक्ति’ बताया.
अपने पिता के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति…मेरे पिता…मैं आपसे प्रेम करती हूं….जन्मदिन की बधाई सुपरस्टार रजनीकांत.’ तमिलनाडु में विपक्ष के नेता एमके स्टालिन और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी उन्हें बधाई दी.
अभिनेता ने पिछले हफ्ते अपने प्रशंसकों से जन्मदिन नहीं मनाने का अनुरोध किया था. पिछले साल भी चेन्नई में आई बाढ़ के कारण उन्होंने जन्मदिन नहीं मनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




