अपनी फिल्म ''रईस'' को लेकर शाहरुख ने की राज ठाकरे से मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2016 8:02 PM
मुंबई : अपनी आगामी फिल्म रईस केरिलीज को लेकर बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे. शाहरुख के साथ फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी भी थे. शाहरुख खान की फिल्म रईस में पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान भी अहम भूमिका में है. फिल्म 25 जनवरी […]
मुंबई : अपनी आगामी फिल्म रईस केरिलीज को लेकर बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे. शाहरुख के साथ फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी भी थे. शाहरुख खान की फिल्म रईस में पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान भी अहम भूमिका में है. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी.
मनसे पाकिस्तानी कलाकारों के बॉलीवुड में काम करने पर विरोध जताता रहा है. फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज से पहले काफी हंगामे के बाद मनसे ने अपना विरोध खत्म किया था. शाहरुख अपनी फिल्म को लेकर यह हंगामा नहीं चाहते इसलिए उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की है.
शाहरुख और राज ठाकरे के बीच फिल्म को लेकर लंबी बातचीत हुई. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान भी माहिरा कहीं नजर नहीं आयी. संभव है कि उनके फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी शाहरुख और फिल्म के निर्देशक कोई फैसला नहीं ले पाये हैं. सितंबर में उरी हमले के बाद मनसे सहित कुछ दक्षिणपंथी समूहों ने पाकिस्तानी कलाकारों को प्रतिबंधित करने की मांग की थी. मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों को मुंबई छोड़ने तक का अल्टीमेटम दे दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










