फिर अस्पताल में भर्ती हुए दिलीप कुमार, बोलीं सायरा बानो- स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक, लेकिन...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2016 12:36 PM
मुंबई: मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को पैर में सूजन की वजह से बीते कल लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. लोकप्रिय अभिनेता 11 दिसंबर को 94 साल के होने जा रहे हैं ऐसे में उनकी पत्नी सायरा बानो का कहना है कि उन्हें तब तक अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी. सायरा बानो ने बताया, ‘उनका […]
मुंबई: मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को पैर में सूजन की वजह से बीते कल लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. लोकप्रिय अभिनेता 11 दिसंबर को 94 साल के होने जा रहे हैं ऐसे में उनकी पत्नी सायरा बानो का कहना है कि उन्हें तब तक अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी.
सायरा बानो ने बताया, ‘उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है लेकिन उनके दाहिने पैर में सूजन थी और हम अच्छे से इसकी जांच करवाना चाहते थे, इसलिए हम उन्हें अस्पताल ले आए. कुछ माह के अंतराल में उनकी नियमित जांच भी होती है.’ सायरा बानो ने बताया, ‘उनकी सेहत अच्छी है, चिंता की कोई बात नहीं है. उनके खून की जांच आज सुबह हुई है.’
सायरा बानो को आशा है कि तब तक उन्हें छुट्टी मिल जाएगी और वह घर चले जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘डॉक्टर उनकी जांच अच्छे से कर रहे हैं. मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि वह अपने जन्मदिन पर घर पर होंगे.’
दिलीप कुमार को इस साल अप्रैल में सांस लेने में तकलीफ की वजह से कुछ दिनों के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अपने छह दशक लंबे करियर में इस लोकप्रिय अभिनेता ने ‘मधुमती’, ‘देवदास’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा-यमुना’, ‘राम और श्याम’ तथा ‘करमा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.
दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसूफ खान है. वह आखिरी बार पर्दे पर साल 1998 में आई फिल्म ‘‘किला’ में दिखे थे. उनको वर्ष 1994 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और वर्ष 2015 में पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










