निमरत कौर के साथ वेब सीरीज बना रहे हैं नागेश कुकुनूर
पणजी: फिल्म निर्माता नागेश कुकुनूर अभिनेत्री निमरत कौर को मुख्य भूमिका में लेकर एक वेब सीरीज बनाने वाले हैं. सीरीज की शूटिंग जनवरी 2017 से शुरू होगी.‘इकबाल’ फिल्म के निर्देशक का कहना है कि वह वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं. सीरीज सेना की पृठभूमि पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है. नागेश ने कहा, […]
पणजी: फिल्म निर्माता नागेश कुकुनूर अभिनेत्री निमरत कौर को मुख्य भूमिका में लेकर एक वेब सीरीज बनाने वाले हैं. सीरीज की शूटिंग जनवरी 2017 से शुरू होगी.‘इकबाल’ फिल्म के निर्देशक का कहना है कि वह वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं. सीरीज सेना की पृठभूमि पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है.
नागेश ने कहा, ‘‘यह काल्पनिक कहानी भारतीय सेना के ईद-गिर्द बुनी गयी है. फिलहाल टुकडों को जोड़ा जा रहा है. यह फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है. आशा करता हूं कि जनवरी में शूटिंग शुरु हो जाएगी.’ ‘एयरलिफ्ट’ अभिनेत्री इस वेब सीरीज में एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










