जॉन अब्राहम ने स्वीकारा नोटबंदी से ‘फोर्स-2'' की कमाई हुई प्रभावित, लेकिन...

नयी दिल्ली: बॉलीवुड कलाकार जॉन अब्राहम ने यह स्वीकार किया कि सरकार के हालिया नोटबंदी के फैसले से उनकी फिल्म ‘फोर्स-2′ की कमाई प्रभावित हुई है. लेकिन इसके बावजूद देशहित में वह इस फैसले का समर्थन करते हैं. अब्राहम ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘यह सरकार का बहुत-बहुत अच्छा फैसला है. भ्रष्टाचार जैसी लंबी और […]
नयी दिल्ली: बॉलीवुड कलाकार जॉन अब्राहम ने यह स्वीकार किया कि सरकार के हालिया नोटबंदी के फैसले से उनकी फिल्म ‘फोर्स-2′ की कमाई प्रभावित हुई है. लेकिन इसके बावजूद देशहित में वह इस फैसले का समर्थन करते हैं.
अब्राहम ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘यह सरकार का बहुत-बहुत अच्छा फैसला है. भ्रष्टाचार जैसी लंबी और बडी समस्या पर काबू पाने के लिए हमें अपनी छोटी-छोटी परेशानियों की अनदेखी करनी होगी.’ उन्होंने माना कि सरकार के इस फैसले से आम लोगों को दिक्कतें हो रही हैं लेकिन व्यापक देशहित में इन्हें सहना होगा.
अब्राहम ने कहा कि इस फैसले से उनकी हाल में रिलीज फिल्म ‘फोर्स-2′ की कमाई पर 30 से 40 प्रतिशत का असर हुआ है लेकिन वह फिर भी देशहित में नोटबंदी का समर्थन करते हैं. गौरतलब है कि सरकार ने आठ नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




