ePaper

''बिग बॉस'' के घर लौटीं सनी लियोनी, घरवालों को दी ये चुनौती...

Updated at : 21 Nov 2016 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
''बिग बॉस'' के घर लौटीं सनी लियोनी, घरवालों को दी ये चुनौती...

अभिनेत्री सनी लियोनी ‘बिग बॉस’ के घर में लौट आईं हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि वो घर में कन्टेस्टेंट बनकर आई हैं तो हम बता दें कि ऐसा बिल्‍कुल नहीं है. दरअसल सनी लियोनी ने घरवालों को एक चुनौती दी है जिसके अनुसार घरवालों को उनकी दिल जीतना होगा. बता दें कि घर […]

विज्ञापन

अभिनेत्री सनी लियोनी ‘बिग बॉस’ के घर में लौट आईं हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि वो घर में कन्टेस्टेंट बनकर आई हैं तो हम बता दें कि ऐसा बिल्‍कुल नहीं है. दरअसल सनी लियोनी ने घरवालों को एक चुनौती दी है जिसके अनुसार घरवालों को उनकी दिल जीतना होगा. बता दें कि घर से करण मेहरा और लोकेश कुमारी बाहर हो चुके हैं.

‘वीकेंड के वार’ के दौरान सनी लियोनी ने टीवी स्‍क्रीन के माध्‍यम से घरवालों को यह टास्‍क दिया है. उन्‍होंने कहा है कि घर के सदस्‍यों को ऐसा वीडियो बनाना है जो चंद मिनटों में वायरल हो जाये. वहीं घरवालों सनी लियोनी को इंप्रेस करने के लिए तैयारियों में जुट गये हैं.

अब देखना दिलचस्‍प होगा कि घरवाले सनी लियोनी दिल जीतने के लिए क्‍या-क्‍या करते हैं? सनी लियोनी खुद भी इस टास्क को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उन्‍होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बिग बॉस से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola