अमिताभ बच्‍चन के साथ गुजरात टूरिज्‍म में काम कर चुके ''मौलाना'' नहीं रहे

Updated at : 18 Nov 2016 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्‍चन के साथ गुजरात टूरिज्‍म में काम कर चुके ''मौलाना'' नहीं रहे

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ गुजरात टूरिज्‍म के विज्ञापन में काम कर चुका ‘मौलाना’ अब नहीं रहा. अमिताभ, मौलाना से इतने प्रभावित थे कि उन्‍होंने उसके साथ काम करने के बाद एक ब्‍लॉग भी लिखा था. कहा जा रहा है कि मौलाना पिछले 10 दिनों से बीमार था. हम यहां किसी एक्‍टर की नहीं […]

विज्ञापन

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ गुजरात टूरिज्‍म के विज्ञापन में काम कर चुका ‘मौलाना’ अब नहीं रहा. अमिताभ, मौलाना से इतने प्रभावित थे कि उन्‍होंने उसके साथ काम करने के बाद एक ब्‍लॉग भी लिखा था. कहा जा रहा है कि मौलाना पिछले 10 दिनों से बीमार था. हम यहां किसी एक्‍टर की नहीं बल्कि उस शेर की बात कर रहे हैं जिसने अमिताभ के साथ विज्ञापन में काम किया था.

दरअसल मौलाना एक एशियाई बब्‍बर शेर था. जिसने अमिताभ के साथ ‘खुशबू गुजरात की’ विज्ञापन में काम किया था. अमिताभ ने वर्ष 2010 में यह विज्ञापन शूट किया था. अमिताभ ने मौलाना समेत 8 शेरों के साथ काम किया था. अमिताभ ने इस एड के बाद मौलाना से प्रभावित होकर एक ब्‍लॉग लिखा था. मौलाना की मौत बुधवार को ही हो गई थी.

गुरुवार को जंगल के मुख्‍य संरक्षक ए पी सिंह ने मौलाना की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि यह शेर अक्‍सर पर्यटन क्षेत्र में देखा जाता था. उसके लुक्‍स की वजह से उसे मौलाना नाम दिया गया था. यह 16 साल का था और पिछले 10 दिनों से बीमार चल रहा था. मौलाना सबसे उम्रदराज शेरों में से एक था लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola