एक्टर नहीं इस एक्ट्रेस संग एक्शन फिल्म में काम करना चाहती हैं सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक के बाद एक एक्शन फिल्में कर रही हैं. कुछ दिनों पहले ही फिल्म ‘अकीरा’ में उन्होंने खतरनाक एक्शन सीन किए थे. हाल ही में सोनाक्षी ने अपनी एक ख्वाहिश का खुलासा किया है कि वो दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन फिल्म में काम करना चाहती हैं. सोनाक्षी जल्द ही आगामी फिल्म […]
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक के बाद एक एक्शन फिल्में कर रही हैं. कुछ दिनों पहले ही फिल्म ‘अकीरा’ में उन्होंने खतरनाक एक्शन सीन किए थे. हाल ही में सोनाक्षी ने अपनी एक ख्वाहिश का खुलासा किया है कि वो दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन फिल्म में काम करना चाहती हैं.
सोनाक्षी जल्द ही आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी एक्शन हीरो जॉन अब्राहम के साथ शानदार स्टंट करती दिखेंगी. इस फिल्म के लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली है. वहीं दीपिका जल्द ही हॉलीवुड की एक्शन फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में शानदार एक्शन सीन करती नजर आयेंगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी अब एक्शन में हाथ आजमा रही हैं. सोनाक्षी, दीपिका के अलावा श्रद्धा कपूर भी फिल्म ‘बागी’ में शानदार एक्शन सीन करती नजर आई थीं. ‘ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में दीपिका हॉलीवुड स्टार विन डीजल संग काम करती नजर आयेंगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें दीपिका हाथ में गन लिए शानदार एक्शन करती दिख रही हैं.
हाल ही में ‘फोर्स 2′ का प्रमोशन करने पहुंची सोनाक्षी से जब यह पूछा गया कि वे किस अभिनेत्री के सथ एक्शन फिल्म में काम करना चाहेंगी? सोनाक्षी ने जवाब दिया,’ मुझे लगता है दीपिका पादुकोण. फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ के एक सींक्वेंस में वे कुंग फू करती नजर आई थी, जिसे उन्होंने शानदार तरीके से किया था. इसलिए मैं उनके साथ एक्शन फिल्म में काम करना चाहती हूं.’
अब देखना दिलचस्प होगा कि सोनाक्षी सिन्हा की ये ख्वाहिश पूरी हो पाती है या नहीं. बता दें कि जॉन-सोनाक्षी स्टारर ‘फोर्स 2’ 18 नवंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




