''एशिया विजन मूवी अवॉर्ड्स'' में सोनम कपूर को किया जाएगा सम्मानित

मुंबई: इस सप्ताह होने वाले ‘एशिया विजन मूवी अवॉर्ड्स’ में फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर को ‘नीरजा’ फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मनित किया जाएगा. राम माधवानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पैन एएम विमान की परिचारिका नीरजा भनोट के किरदार में इस 31 वर्षीय अभिनेत्री को उनके अभिनय के […]
मुंबई: इस सप्ताह होने वाले ‘एशिया विजन मूवी अवॉर्ड्स’ में फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर को ‘नीरजा’ फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मनित किया जाएगा. राम माधवानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पैन एएम विमान की परिचारिका नीरजा भनोट के किरदार में इस 31 वर्षीय अभिनेत्री को उनके अभिनय के लिए समीक्षकों की तरफ से काफी वाहवाही मिली थी.
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोनम को इस समारोह के 11वें सीजन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इस पुरस्कार समारोह का आयोजन दुबई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को किया जाएगा. सोनम ने ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ में भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है.
इससे पहले इसी साल उन्हें ‘हेलो हॉल ऑफ फेम’ में उनके रोल के लिए ‘क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड’ दिया गया था. सोनम अब अगली बार फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में दिखेंगी. इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और कई अन्य कलाकार भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




