आमिर खान ने कुछ ऐसे मनाया पत्नी किरण राव का बर्थडे, PHOTO

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान इनदिनों अपनी पत्नी किरण राव का जन्मदिन मनाने के लिए मेघालय में हैं. 51 वर्षीय अभिनेता अपने परिवार के साथ पूर्वोत्तर घूमने गए हुए हैं. उन्होंने ट्वीटर पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं. किरण राव आज 43 वर्ष की हो गईं. आमिर ने ट्वीटर पर जो तस्वीर डाली है उसमें वह […]
मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान इनदिनों अपनी पत्नी किरण राव का जन्मदिन मनाने के लिए मेघालय में हैं. 51 वर्षीय अभिनेता अपने परिवार के साथ पूर्वोत्तर घूमने गए हुए हैं. उन्होंने ट्वीटर पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं. किरण राव आज 43 वर्ष की हो गईं.
आमिर ने ट्वीटर पर जो तस्वीर डाली है उसमें वह खुद, किरण और उनका बेटा आजाद हैं और उनके सामने चॉकलेट केक रखा हुआ है. तस्वीर का शीर्षक है ‘खूबसूरत मेघालय में किरण का जन्मदिन मना रहे हैं.’
https://twitter.com/aamir_khan/status/795479034859655169
सूत्रों के अनुसार,’ आमिर ने इससे पहले किरण का जन्मदिन असम में मनाया था. आमिर के बच्चे इरा और जुनैद फिलहाल विदेश में हैं. ऐसे में वे इसमें शामिल नहीं होंगे. आमिर को भी इसी बहाने थोड़ा ब्रेक मिल जायेगा क्योंकि इसके बाद वे अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ के प्रमोशन में बिजी हो जायेंगे.’ आमिर रील लाइफ के साथ-साथ अपनी रीयल लाइफ में भी मि.परफेक्शनिस्ट हैं.
कुछ दिन पहले आमिर ने खुद उनकी और किरण की तस्वीर डाली थी. यह तस्वीर अरुणाचल प्रदेश की थी. बता दें कि ‘दंगल’ में आमिर ने हरियाणा के रेसलर महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया है. फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. ट्रेलर में आमिर की शानदार अदाकारी की एक झलक सामने आई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




