ePaper

अब अजय देवगन की ''बेटी'' संग जुड़ा कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम ?

Updated at : 07 Nov 2016 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
अब अजय देवगन की ''बेटी'' संग जुड़ा कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम ?

जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम फिलहाल किसी एक्‍ट्रेस के साथ नहीं जुड़ा है. हालांकि कुछ समय पहले ऐसी खबरें थी कि वो एक इंडियन गर्ल को डेट कर रहे हैं. लेकिन कपिल ने इस बारे में कभी कोई कमेंट नहीं किया. अब सुनने में आ रहा है कि कपिल, अजय देवगन की ऑनस्‍क्रीन बेटी […]

विज्ञापन

जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम फिलहाल किसी एक्‍ट्रेस के साथ नहीं जुड़ा है. हालांकि कुछ समय पहले ऐसी खबरें थी कि वो एक इंडियन गर्ल को डेट कर रहे हैं. लेकिन कपिल ने इस बारे में कभी कोई कमेंट नहीं किया. अब सुनने में आ रहा है कि कपिल, अजय देवगन की ऑनस्‍क्रीन बेटी संग इश्‍क लड़ाने जा रहे हैं.

दरअसल कपिल शर्मा दूसरी फिल्‍म ‘फिरंग’ करने जा रहे हैं. कपिल इस फिल्‍म में एक्टिंग तो करेंगे ही, वे इसके को-प्रोड्यूसर भी होंगे. फिल्‍म का निर्देशन राजीव ढींगरा करेंगे. इस फिल्‍म में कपिल अभिनेत्री इशिता दत्ता संग रोमांस करते नजर आयेंगे. इससे पहले इशिता दत्ता ने फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था.

बता दें कि राजीव और कपिल बचपन के दोस्‍त हैं. राजीव इससे पहले पंजाबी फिल्‍म ‘लव पंजाब’ का निर्देशन कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि ‘फिरंग’ की शूटिंग 25 नवंबर से शुरू होगी. कपिल इनदिनों अपने टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के एडवांस एपिसोड कर रहे है ताकि उन्‍हें फिल्‍म की शूटिंग करने में कोई परेशानी न हो. कहा तो ऐसा भी जा रहा है कि कपिल दिसंबर में फिल्‍म की शूटिंग छोड ‘द कपिल शर्मा शो’ की शू‍टिंग छोड़ वापस लौट सकते हैं.

बता दें‍ कि कपिल शर्मा ने फिल्‍म ‘किस किसको प्‍यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में वे तीन-तीन अभिनेत्रि‍यों के साथ रोमांस करते नजर आये थे. इस फिल्‍म को दर्शकों ने पसंद किया था और बॉक्‍स ऑफिस पर भी फिल्‍म ने अच्‍छी कमाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola