ePaper

अब रोमांटिक फिल्‍म में हाथ आजमायेंगे अनुराग कश्‍यप, हीरो होंगे रणवीर सिंह

Updated at : 28 Oct 2016 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
अब रोमांटिक फिल्‍म में हाथ आजमायेंगे अनुराग कश्‍यप, हीरो होंगे रणवीर सिंह

अभिनेता रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में शामिल हो गये हैं. वे कई नामचीन निर्देशकों की पहचाने बनते जा रहे हैं और सभी उनके साथ काम भी करना चाहते हैं. इन्‍हें निर्देशकों में से एक अनुराग कश्‍यप जल्‍द ही उनके साथ एक रोमांटिक फिल्‍म में काम करने जा रहे हैं. खबरों के अनुसार रणवीर […]

विज्ञापन

अभिनेता रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में शामिल हो गये हैं. वे कई नामचीन निर्देशकों की पहचाने बनते जा रहे हैं और सभी उनके साथ काम भी करना चाहते हैं. इन्‍हें निर्देशकों में से एक अनुराग कश्‍यप जल्‍द ही उनके साथ एक रोमांटिक फिल्‍म में काम करने जा रहे हैं. खबरों के अनुसार रणवीर ने अनुराग की यह फिल्‍म साइन भी कर ली है.

हमेशा डार्क फिल्‍में बनाने वाले अनुराग अब अपना जोनर बदलने जा रहे हैं और ऐसे में उन्‍हें रणवीर का साथ भी मिल गया है. ऐसा भी सुनने में आया है कि इस रोमांटिक फिल्‍म के संगीत की जिम्‍मेदारी ए.आर रहमान को सौंपी गई है. अनुराग को इस फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें है क्‍योंकि पिछले काफी समय से उनकी फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है.

उनकी पिछली दो फिल्‍में ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ और ‘रमन राघव 2.0’ बॉक्‍स ऑफिस पर असफल रहीं थी और बतौर निर्माता उनकी फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि रणवीर संग अनुराग की जोड़ी क्‍या कमाल करती है.

बता दें कि रणवीर जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बेफ्रिके’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट वाणी कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इसके बाद वे संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्‍म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola