पढें, आखिर अपना जन्मदिन क्यों नहीं मनाना चाहते हैं अभिनेता कमल हासन

Updated:
विज्ञापन

चेन्नई : तमिल फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता कमल हासन ने रविवार को अपने प्रशंसकों से कहा कि वे सात नवंबर को आने वाले उनके जन्मदिन को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के अस्पताल में भर्ती होने के मद्देनजर नहीं मनायें. तमिल में किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने मित्रों (अपने फैन क्लब के) से अपील […]

विज्ञापन

चेन्नई : तमिल फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता कमल हासन ने रविवार को अपने प्रशंसकों से कहा कि वे सात नवंबर को आने वाले उनके जन्मदिन को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के अस्पताल में भर्ती होने के मद्देनजर नहीं मनायें.

तमिल में किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने मित्रों (अपने फैन क्लब के) से अपील करता हूं कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को देखते हुए..निश्चित तौर पर मेरे जन्मदिवस समारोहों से बचा जाए.”

शीर्ष अभिनेता सह फिल्म निर्माता का जन्म 1954 में हुआ था और अगले माह उनका 63वां जन्म दिन दिन है. फिलहाल वह तीन भाषाओं में बनने वाली फिल्म ‘शाबाश नायडू’ के निर्माण में व्यस्त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola