‘ऐ दिल है मुश्किल'' पर सेंसर बोर्ड की कैंची : अनुष्का के किसिंग सीन में लगाया कट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2016 8:37 PM
मुंबई : सेंसर बोर्ड ने करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में चार कट की सिफारिश की. इसमें अनुष्का शर्मा के एक किसिंग सीन पर भी बोर्ड ने कैंची चलायी और उसकी अवधि को लगभग आधा कर दी. ऑनलाइन उपलब्ध केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमाणपत्र में इस बात का उल्लेख है कि 28 […]
मुंबई : सेंसर बोर्ड ने करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में चार कट की सिफारिश की. इसमें अनुष्का शर्मा के एक किसिंग सीन पर भी बोर्ड ने कैंची चलायी और उसकी अवधि को लगभग आधा कर दी.
ऑनलाइन उपलब्ध केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमाणपत्र में इस बात का उल्लेख है कि 28 अक्तूबर को रिलीज हो रही इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को यू…ए प्रमाणपत्र दिया गया है. सेंसर बोर्ड ने तीन संवादों को उनके दृश्यों के साथ हटाने के लिए कहा है.
प्रमाणपत्र में दिखाया गया है कि फिल्म की जांच के बाद उसमें दो दृश्य जोड़े गये. इसमें धूम्रपान वाले हर दृश्य में धूम्रपान रोधी स्क्रॉल जोड़ा गया और डिस्कलेमर की अवधि बढायी गयी.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का विरोध खत्म होने और सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद 28 अक्तूबर को इस फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










