पाक कलाकार विवाद पर बोले जॉन, देश आता है पहले फिर बाद में...

मुंबई : पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने की अनुमति मिलनी चाहिए या नहीं, इस बहस पर बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि उनके लिए देश पहले आता है फिर बाकी सब बाद में… जब जॉन से ‘ए दिल है मुश्किल’ बहस पर यह पूछा गया कि वो […]
मुंबई : पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने की अनुमति मिलनी चाहिए या नहीं, इस बहस पर बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि उनके लिए देश पहले आता है फिर बाकी सब बाद में…
जब जॉन से ‘ए दिल है मुश्किल’ बहस पर यह पूछा गया कि वो पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाना सही मानते हैं या नहीं, इस पर जॉन ने कहा, ‘‘मैं सोचता हूं कि इस बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है, आप मीडिया के लोग चाहते हैं कि हम भी इसका हिस्सा बन जाए.”
जॉन यहां ‘फॉर्स 2′ का गीत ‘लाल रंग’ के लांचिंग के मौके पर बोल रहे थे. यह फिल्म 18 नवंबर को रिलीज हो रही है.
आपको बता दें कि अगले हफ्ते रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर हो रहे विवादों के बीच निर्माता-निर्देशक करण जौहर समेत फिल्म के निर्माताओं ने गुरूवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. वहीं राजनाथ सिंह ने फिल्म निर्माताओं को राहत प्रदान करते हुए कहा है कि वे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे ताकि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ बिना किसी हिंसा और विवाद के रिलीज हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




