साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘एमएस धोनी''
मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी’ इस साल आई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘रस्तम’ और ‘एयरलिफ्ट’ को घरेलू कमाई के मामले में पीछे छोडते हुए साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने फिल्म बन गई है. नीरज पांडे निर्देशित महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित […]
मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी’ इस साल आई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘रस्तम’ और ‘एयरलिफ्ट’ को घरेलू कमाई के मामले में पीछे छोडते हुए साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने फिल्म बन गई है. नीरज पांडे निर्देशित महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी और यह अब तक घरेलू बाजार में 129.50 करोड़ की कमाई कर चुकी है.
इस साल की बडी सुपरहिट रही फिल्म रस्तम और एयरलिफ्ट की भारत में कमाई क्रमश: 127.42 करोड़ और 129 करोड़ है. वहीं, दुनिया भर में भारत के सफलतम क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ने 215 करोड़ की कमाई कर ली है. यह कमाई के मामले में सिर्फ सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ से पीछे है. फोक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने पीटीआई को बताया, ‘‘यह धोनी और फिल्म को मिला हुआ प्यार है. हम अपने दर्शकों और प्रशंसकों के आभारी हैं.’ इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर ने काम किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










