तो इसलिए आराध्या ने रणबीर को अपना पापा समझ लगा लिया गले...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2016 10:14 AM
कभी-कभार बच्चे कुछ ऐसी क्यूट हरकतें कर जाते हैं जिसका अंदाजा किसी को नही होता. अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के बारे में हाल ही में एक प्यारी सी बात शेयर की है, जिसे सुनकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जायेगी. ऐश ने बताया कि एक पल में आराध्या को ऐसा लगा […]
कभी-कभार बच्चे कुछ ऐसी क्यूट हरकतें कर जाते हैं जिसका अंदाजा किसी को नही होता. अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के बारे में हाल ही में एक प्यारी सी बात शेयर की है, जिसे सुनकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जायेगी. ऐश ने बताया कि एक पल में आराध्या को ऐसा लगा था जैसे रणबीर कपूर उनके पिता है.
बीते दिनों एक मैगजीन की फोटोशूट के दौरान ऐश्वर्या ने ये बातें शेयर की है. ऐश ने बताया,’ आराध्या दौड़कर रणबीर की गोद में चली गई क्योंकि रणबीर ने अभिषेक (अभिषेक बच्चन) के जैसी जैकेट और कैप पहनी थी और उनकी दाढ़ी भी थोड़ी बढ़ी हुई थी. इसलिए आराध्या को लगा कि वो उनके पापा अभिषेक है और उन्हें गले लगा लिया.’
‘जज्बा’ अभिनेत्री ने आगे बताया,’ रणबीर ने कुछ रियेक्ट नहीं किया और बस एक प्यारी स्माइल देखकर रह गये.’ इसके बाद रणबीर और आराध्या ने एकदूसरे के साथ थोड़ा वक्त भी बिताया. ऐश ने यह भी बताया कि आराध्या इस बात को समझती है कि उन्होंने रणबीर को पापा समझ लिया था इसलिए वे अक्सर अपनी गलती को याद कर मुस्कुराती हैं.
बता दें कि ऐश्वर्या और रणबीर आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आनेवाली है. फिल्म में दोनों की खूबसूरत कैमस्ट्री लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में इन दो स्टार्स के अलावा अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










