ePaper

क्‍यों बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ''मिर्जिया'', हर्षवर्धन ने बताई ये वजह ?

Updated at : 20 Oct 2016 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ''मिर्जिया'', हर्षवर्धन ने बताई ये वजह ?

मुंबई:अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने हाल ही में फिल्‍म ‘मिर्जिया’ के फ्लॉप होने की वजह का खुलासा किया. फिल्‍म में हर्ष और सैयामी खेर ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस रोमांटिक लवस्‍टोरी को बेहद खास माना जा रहा था. लेकिन फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर […]

विज्ञापन

मुंबई:अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने हाल ही में फिल्‍म ‘मिर्जिया’ के फ्लॉप होने की वजह का खुलासा किया. फिल्‍म में हर्ष और सैयामी खेर ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस रोमांटिक लवस्‍टोरी को बेहद खास माना जा रहा था. लेकिन फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई.

राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्‍म है जो बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. हर्षवर्धन ने फिल्‍म को असफलता को स्‍वीकार करते हुए कहा कि,’ यह फिल्‍म हर व्‍यक्ति के लिए नहीं है. मुझे लगता है यह एक कला फिल्‍म है. हर फिल्‍म की अपनी एक नियति होती है. यह एक बेहद खूबसूरत फिल्‍म है और समय के साथ इसे अपनी जगह मिल जायेगी.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ फिल्‍म में मैंने कोई पारंपरिक चीजें नहीं की है. इस किरदार के लिए मैंने बड़ी-बड़ी दाढ़ी रखी और एक असभ्‍य व्‍यक्ति की भूमिका निभाई है. फिल्‍म की कहानी को संगीत के माध्‍यम से समझाया गया है. ऑडियंस के लिए इस फिल्‍म में काफी कुछ है जो उन्‍हें एक अलग एहसास दिलायेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola