तो इसलिए सलमान और कबीर के बीच हुई बातचीत बंद, दबंग खान ने किया बड़ा फैसला ?

Updated at : 19 Oct 2016 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
तो इसलिए सलमान और कबीर के बीच हुई बातचीत बंद, दबंग खान ने किया बड़ा फैसला ?

अभिनेता सलमान खान इनदिनों कबीर खान की आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म की शूटिंग इनदिनों मनाली में चल रही है और इससे जुड़ी कई खूबसूरत तस्‍वीरें और सेल्‍फीज सामने आई है. लेकिन इसी बीच खबरें आ रही है कि सलमान और कबीर के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा […]

विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान इनदिनों कबीर खान की आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म की शूटिंग इनदिनों मनाली में चल रही है और इससे जुड़ी कई खूबसूरत तस्‍वीरें और सेल्‍फीज सामने आई है. लेकिन इसी बीच खबरें आ रही है कि सलमान और कबीर के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है.

एक वेब पोर्टल के मुताबिक, दोनों के बीच क्रियेटिव डिफ्रेंस चल रहा है. सलमान जो कहते हैं वो कबीर को पसंद नहीं आती. दोनों की सोच भी कभी-कभी एकदूसरे से मैच नहीं करती. दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई है कि सलमान ने आनेवाले समय में कबीर के साथ काम न करने का निर्णय कर लिया है. कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों की बातचीत भी बंद है.

स्‍पॉटबॉय.कॉम के अनुसार, सलमान की आदत है कि वे शूटिंग के बाद क्रू मेंबर्स के साथ बैठकर ड्र‍िंक करते हैं और इसके बाद वो सोने के लिए चले जाते हैं. लेकिन क्रू मेंबर्स की महफिल जमीं रहती है जिसके कारण वे अगले दिन टाइम से सेट पर नहीं पहुंच पाते. कबीर इस बात को लेकर बेहद परेशान हैं. कबीर ने इस बारे में सलमान से बात की लेकिन दोनों के बीच अनबन हो गई. वहीं सलमान ने मन बना लिया है कि वो आनेवाले समय में कबीर के साथ काम नहीं करेंगे.’

बता दें कि सलमान और कबीर की जोड़ी इससे पहले ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी सुपरहिट फिल्‍में दे चुकी हैं. हालांकि कबीर ने सलमान संग खटपट की खबरों को बकवास बताया है और उनका कहना है कि सलमान पूरी तरह से ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग को लेकर व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सलमान ने एक सेना के जवान का किरदार नि भाया है जिसे एक चीन की लड़की से प्‍यार हो जाता है. फिल्‍म में सोहेल खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

फिल्‍म के अलावा सलमान टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ को भी होस्‍ट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola