करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल'' को लेकर MNS ने मल्टीप्लेक्सों को दी धमकी

मुंबई: राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कहा कि वह करण जौहर की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर अपना विरोध तेज करेगी क्योंकि इसमें पाकिस्तानी कलाकार हैं. मनसे ने मल्टीप्लेक्सों में फिल्म दिखाये जाने पर वहां तोड़फोड़ की परोक्ष धमकी भी दी. मनसे और कुछ अन्य राजनीतिक दलों द्वारा […]
मुंबई: राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कहा कि वह करण जौहर की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर अपना विरोध तेज करेगी क्योंकि इसमें पाकिस्तानी कलाकार हैं. मनसे ने मल्टीप्लेक्सों में फिल्म दिखाये जाने पर वहां तोड़फोड़ की परोक्ष धमकी भी दी.
मनसे और कुछ अन्य राजनीतिक दलों द्वारा उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कलाकारों का विरोध किये जाने से जौहर की फिल्म के भविष्य को लेकर सवाल खडे हो गये हैं जिसमें पाक कलाकार फवाद खान ने अभिनय किया है.
मनसे नेता अमेय खोपकर ने कहा, ‘हम राज्य में कहीं भी फिल्म की स्क्रीनिंग का विरोध करेंगे. अगर कोई मल्टीप्लेक्स संचालक फिल्म प्रदर्शित करने का साहस करता है तो उन्हें याद रखना चाहिए कि मल्टीप्लेक्स महंगे कांचों से सजे हैं.’
उन्होंने कहा, ‘हम शाहरख खान की ‘रईस’ का भी विरोध करेंगे हालांकि वह जनवरी में रिलीज होगी.’ मनसे ने संकेत दिया कि इंडियाज मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने भी उसके रख का समर्थन किया है.
पार्टी ने अपने बयान में कहा कि एकल स्क्रीन वाले सिनेमाघर संचालकों ने ऐलान किया है कि वे जौहर की फिल्म नहीं दिखाएंगे लेकिन मल्टीप्लेक्स संचालकों ने ऐसा आश्वासन नहीं दिया है इसलिए मनसे ने आज अपना रुख साफ किया है.
बता दें कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं ‘रईस’ में शाहरुख खान के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी हैं. ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




