मजाक उड़ाने वालों को राखी सावंत देंगी करारा जवाब

मुंबई : अभिनेत्री राखी सावंत अपने उच्चारणको लेकर हमेशा सजग रहती है हालांकि कई मौकों पर उन्हें अपने शब्दों के उच्चारण के कारण मजाक उड़ाने वालों का सामना करना पड़ा. खबर है कि राखी सावंत इन मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब देने की तैयारी कर रहीं हैं. ‘जी हां’ वह अपनी अंग्रेजी को सुधारने […]
मुंबई : अभिनेत्री राखी सावंत अपने उच्चारणको लेकर हमेशा सजग रहती है हालांकि कई मौकों पर उन्हें अपने शब्दों के उच्चारण के कारण मजाक उड़ाने वालों का सामना करना पड़ा. खबर है कि राखी सावंत इन मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब देने की तैयारी कर रहीं हैं. ‘जी हां’ वह अपनी अंग्रेजी को सुधारने में लगी हुईं हैं. अंग्रेजी के साथ-साथ वह फ्रेंच भाषा भी सीख रहीं हैं.
खबर है कि फ्रेंच भाषा सीखने के बाद वह एक फ्रेंच फिल्म में दिखेंगी. फिल्म की कहानी एक भारतीय लड़की के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी जिसे देश के बार रहने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. राखी इस फिल्म के लिए आत्म-विश्वास से भरी हुईं हैं. वह मानती हैं कि यह उनके लिए एक चुनौती के समान है.
इस संबंध में उन्होंने बताया कि मुझे शुरूआत में अंग्रेजी को लेकर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था. मैं फ्रेंच भी नहीं जानती थी. इसलिए मैं इनदिनों इन दोनों भाषाओं को सीखने में व्यस्त हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




