ePaper

...और परिवारवालों के सामने सोनम ने थाम लिया ब्‍वॉयफ्रेंड का हाथ, PHOTO

Updated at : 17 Oct 2016 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
...और परिवारवालों के सामने सोनम ने थाम लिया ब्‍वॉयफ्रेंड का हाथ, PHOTO

अभिनेत्री सोनम कपूर इनदिनों अपने प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाईफ को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ दिनों से सोनम और उनके ब्‍वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. हालांकि दोनों ने कभी स्‍वीकारा नहीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. हाल ही में एक तस्‍वीर सामने आई है जिसे […]

विज्ञापन

अभिनेत्री सोनम कपूर इनदिनों अपने प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाईफ को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ दिनों से सोनम और उनके ब्‍वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. हालांकि दोनों ने कभी स्‍वीकारा नहीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. हाल ही में एक तस्‍वीर सामने आई है जिसे देखकर तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एकदूसरे के लिए खास है.

सोनम की बहन रिया कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस तस्‍वीर में सोनम के साथ पूरी फैमिली नजर आ रही है. आनंद, सोनम के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं. अगर ध्‍यान से इस तस्‍वीर को देखें जाये तो सोनम ने पूरे परिवार के सामने आनंद का हाथ थामा है.

undefined

ऐसा भी कहा जा रहा था कि सोनम पिछले दिनों ‘बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल’ में शिरकत करने पहुंची थीं. यहां वे आनंद आहूजा से भी मिली थी.

सोनम और आनंद की अफेयर की खबरें उस समय सुर्खियों में आई थी जब अक्षय कुमार ने हॉलीवुड एक्‍टर विल स्मिथ के सम्‍मान में एक पार्टी दी थी, जिसमें सोनम और आनंद साथ-साथ पहुंचे थे. दोनों ने यहां एकदूसरे के साथ काफी टाइम भी स्‍पेंड किया था. खबरों की मानें तो दोनों पिछले दो सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola