‘XXX: रिर्टन ऑफ जेंडर केज'' के दूसरे ट्रेलर में छा गईं दीपिका पादुकोण

Updated:
विज्ञापन

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘XXX: रिर्टन ऑफ जेंडर केज’ का दूसरा (इंडियन) ट्रेलर रिलीज किया गया. ट्रेलर को सलमान खान ने ‘बिग बॉस 10’ के पहले एपिसोड में लॉन्‍च किया जहां दीपिका भी उनके साथ मौजूद थी. 16 अक्‍टूबर को जारी किये गये इस ट्रेलर को अबतक लगभग ढाई लाख बार […]

विज्ञापन

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘XXX: रिर्टन ऑफ जेंडर केज’ का दूसरा (इंडियन) ट्रेलर रिलीज किया गया. ट्रेलर को सलमान खान ने ‘बिग बॉस 10’ के पहले एपिसोड में लॉन्‍च किया जहां दीपिका भी उनके साथ मौजूद थी. 16 अक्‍टूबर को जारी किये गये इस ट्रेलर को अबतक लगभग ढाई लाख बार देखा जा चुका है.

इस पूरी ट्रेलर में दीपिका ही दीपिका छाई हुई हैं और वे शानदार एक्‍शन सीन्‍स करती नजर आ रही हैं. ट्रेलर से यह साफ जाहिर है कि दीपिका ने इस फिल्‍म के लिए कड़ी मेहनत की है. फिल्‍म ‘XXX: रिर्टन ऑफ जेंडर केज’ का निर्देशन डी. जे. कारुसो ने किया है. फिल्‍म में दीपिका ने सेरेना नाम‍क किर‍दार निभाया है.

फिल्‍म में दीपिका के साथ हॉलीवुड के सुपरस्‍टार विन डीजल भी मुख्‍य भूमिका में हैं. यह फिल्‍म वर्ष 2002 में आई फिल्म ‘xXx’ और वर्ष 2005 में आई फिल्म ‘xXx: स्टेट ऑफ द यूनियन’ का सीक्वल है. फिल्‍म को भारत में अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल और तेलगू में भी रिलीज होगी.

दीपिका जल्‍द ही आगामी बॉलीवुड फिल्‍म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करनेवाली हैं. संजय लीला भंसाली की इस फिल्‍म में उनके अलावा रणवीर सिंह और शा‍हिद कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola