अब वरुण-आलिया की ''बद्रीनाथ की दुल्हानिया'' के साथ जुड़ा इस ''खान'' का नाम

अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट जल्द ही आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हानिया’ में नजर आनेवाले हैं. वहीं इस फिल्म के साथ एक खान का नाम जुड़ गया है. वरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म में गौहर खान भी नजर आयेंगी. वीडियो में वरुण […]
अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट जल्द ही आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हानिया’ में नजर आनेवाले हैं. वहीं इस फिल्म के साथ एक खान का नाम जुड़ गया है. वरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म में गौहर खान भी नजर आयेंगी.
वीडियो में वरुण आलिया बता रहे हैं कि फिल्म से एक खान का नाम जुड़ गया है. इस छोटे से वीडियो में वरुण कह रहे हैं,’ हैलो फ्रेंड्स, ‘बद्रीनाथ की दुल्हानियां’ की टीम में हमारे साथ खानों में से एक है.’ इसके बाद आलिया कह रही हैं लेडी खान गौहर कदम रखेंगी. गौहर वीडियो में दोनों स्टार्स को अपना फेवरेट एक्टर्स बता रही है.
Say hello to the newest member of the #BadrinathKiDulhania family.. And a super talented one as well @GAUAHAR_KHAN pic.twitter.com/FTgdwjnqFy
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) October 14, 2016
गौहर दोनों स्टार्स के साथ काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. बता दें कि वरुण-आलिया की ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ने वर्ष 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और वर्ष 2014 में ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हानियां’ में एकसाथ कम कर चुके हैं. करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ दोनों की ही डेब्यू फिल्म थी.
‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का सीक्वल है. ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पांस मिला था. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया था. फिल्म अगले साल 10 मार्च को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




