दीपिका-रणवीर अभिनीत फिल्म ‘‘पद्मावती'' में अभिनय करेंगें शाहिद कपूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2016 1:14 PM
मुंबई : फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही संजय लीला भंसाली की आनेवाली प्राचीन आख्यान पर आधारित संगीतमय फिल्म ‘‘पद्मावती” से जुडेंगे जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य किरदार में है. इस फिल्म में इस अभिनेता के काम करने को लेकर चारों तरफ उड रहे अफवाहों पर विराम लगाते हुए वायकॉम 18 मूवीज […]
मुंबई : फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही संजय लीला भंसाली की आनेवाली प्राचीन आख्यान पर आधारित संगीतमय फिल्म ‘‘पद्मावती” से जुडेंगे जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य किरदार में है. इस फिल्म में इस अभिनेता के काम करने को लेकर चारों तरफ उड रहे अफवाहों पर विराम लगाते हुए वायकॉम 18 मूवीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधांशु वत्स ने ट्वीटर पर इसकी घोषणा की.
उन्होंने लिखा, ‘‘दीपिका पादुकोण, रणवीर और शाहिद कपूर के साथ हमलोग पद्मावती को लेकर निश्चित रुप से काफी उत्साहित है.” एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि इस फिल्म का सह-निर्माण और वितरण वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के द्वारा किया जाएगा. उन्होंने इसकी भी पुष्टि की कि यह फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल रिलीज होगी.
उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि वायकॉम 18 मूवीज और संजय लीला भंसाली के सहयोग से बन रही फिल्म ‘‘पद्मावती” 2017 में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










