बड़ा झटका! लीक हो गई ‘बाहुबली 2'' की सेट की तस्‍वीरें

Published at :23 Sep 2016 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ा झटका! लीक हो गई ‘बाहुबली 2'' की सेट की तस्‍वीरें

‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा’? इस सवाल का जवाब जानने के लिए दर्शक बड़ी बेसब्री से ‘बाहुबली 2’ का इंतजार कर रहे हैं. फिल्‍म की शूटिंग बड़े जोर-शो से आंध्रप्रदेश के रायलसीमा में चल रही है जिसकी कुछ तस्‍वीरें सामने आई है. इन तस्‍वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्देशक एसएस […]

विज्ञापन

‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा’? इस सवाल का जवाब जानने के लिए दर्शक बड़ी बेसब्री से ‘बाहुबली 2’ का इंतजार कर रहे हैं. फिल्‍म की शूटिंग बड़े जोर-शो से आंध्रप्रदेश के रायलसीमा में चल रही है जिसकी कुछ तस्‍वीरें सामने आई है.

इन तस्‍वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्देशक एसएस राजामौली और उनकी पूरी टीम इस फिल्‍म को लेकर कड़ी मशक्‍क्‍त कर रही है. राजामौली ने सेट पर मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन इसके बावजूद सेट की कुछ तस्‍वीरें लीक हुई है. पिछले साल रिलीज हुई ‘बाहुबली’ ने दुनियाभर में करोड़ो रुपये की कमाई की थी.

फिल्‍म में बाहुबली का किरदार प्रभास ने निभाया था. बाहुबली पिछली फिल्‍म में मारा जा चुका है और ‘बाहुबली 2’ में लौट कर आयेगा. उसके बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि आखिरकार कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा? इस संस्‍पेंस ने दर्शकों के बीच उत्‍सुकता बनाये रखी है.

सूत्रों के अनुसार फिल्‍म में खतरनाक एक्‍शन सीन्‍स और स्‍टंट्स है. इसलिए हर सीन पर खासा ध्‍यान दिया जा रहा है. इस फिल्‍म के लिए प्रभास को 30 दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कुछ दिनों पहले तमन्‍ना भाटिया की कुछ तस्‍वीरें सामने आई थी जिसमें वो घुड़सवारी करती नजर आ रही थी. फिल्‍म में प्रभास के अलावा तमन्‍ना, अनुष्‍का शेट्टी, राणा दग्‍गूबाती और राम्‍या कृष्‍णन मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola