स्मिता पाटिल आवार्ड लेकर भी छुप कर क्यों निकलीं कैटरीना कैफ?

Updated:
विज्ञापन

कल मुंबई में आयोजित एक समारोह में अभिनेत्री कैटरीना कैफ को स्मिता पाटिल आवार्ड से सम्‍मानित किया गया. लेकिन इस अवार्ड को लेने के बादकैटरीना कैफने जो किया इससे उनके फैंस थोड़ा निराश हो सकते हैं. इस बात से तो सभी वाकिफ हैं पिछले कई दिनों से कैटरीना मीडिया से बात करने से कतरा रही […]

विज्ञापन

कल मुंबई में आयोजित एक समारोह में अभिनेत्री कैटरीना कैफ को स्मिता पाटिल आवार्ड से सम्‍मानित किया गया. लेकिन इस अवार्ड को लेने के बादकैटरीना कैफने जो किया इससे उनके फैंस थोड़ा निराश हो सकते हैं. इस बात से तो सभी वाकिफ हैं पिछले कई दिनों से कैटरीना मीडिया से बात करने से कतरा रही हैं. मामला भी सीधा है कि जब उन्हें दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल के नाम आवार्ड देने का एलान किया गया तो सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की लोगों ने खूब खींचाई की. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कैटरीना के अभिनय की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा कि उनको स्मिता पाटिल आवार्ड देना दिग्गज अभिनेत्री का अपमान है. कैटरीना आज की तारीख में बॉलीवुड की सबसे बड़ी व महंगी लेडी स्टार में एक हैं.

कैटरीना के अवार्ड लेने के बाद मीडिया उनका रियेक्‍शन जानने के लिए बाहर इंतजार कर रहा था. लेकिन शायद कैटरीना मीडिया के सवालों के घेरे में नहीं फंसना चाहती थीं, इसलिए अवार्ड लेने के बाद वो समारोह स्‍थल के किचन में गई और पिछले दरवाजे से चुपचाप निकल गई.

undefined

एक ओर जहां कई स्‍टार्स अवार्ड मिलने के बाद काफी खुश होते हैं और सामने आकर मीडिया और अपने फैंस से अपनी खुशी का इजहार करते हैं, लेकिन कैटरीना ने कोई रियेक्‍शन नहीं दिया. हालांकि पहले भी ऐसी कोई खबर नहीं थी कि कैटरीना अवार्ड लेने के बाद मीडिया से बात करेंगी. लेकिन ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही थी कि वो शायद मीडिया के सामने आये.

undefined

कुछ दिनों पहले भी मुंबई एयरपोर्ट पर कैटरीना ने कुछ ऐसा ही किेया था. वे लंदन रवाना होनेवाली थी लेकिन मीडियावालों को देखकर उन्‍होंने अपने सिक्‍योरिटी गार्ड्स से कहा था कि वे तब ही कार से बाहर आयेंगी जब तक मीडिया के लोग वहां से चले नहीं जाते. कुछ देर बाद जब मीडियावाले वहां से चले गये तब ही वो कार से उतरीं. कुछ मीडियावाले वहां फिर भी मौजूद थे लेकिन कैटरीना ने उनकी तरफ कोई ध्‍यान नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola