‘पिंक’ की रफ्तार धीमी, ‘राज रीबूट’ भी नहीं कर पायी कमाल

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : इस शुक्रवार दो फिल्में रिलीज हुई एक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ और इमरान हाशमी की ‘राज रीबूट’. अमिताभ की फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन फिल्म की कमाई की अगर बात करें तो यह कमजोर नजर आयी. वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म ‘राज रीबूट’ बॉक्स ऑफिस पर […]

विज्ञापन

मुंबई : इस शुक्रवार दो फिल्में रिलीज हुई एक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ और इमरान हाशमी की ‘राज रीबूट’. अमिताभ की फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन फिल्म की कमाई की अगर बात करें तो यह कमजोर नजर आयी. वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म ‘राज रीबूट’ बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाने में नाकामयाब रही. पहले दिन फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा. खराब रिव्यू के बावजूद भी ‘राज रीबूट’ की कमाई ‘पिंक’ से ज्यादा रही.

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ‘शुक्रवार को फिल्म ने 4.30 करोड़ रुपये की कमाई की. इमरान की ‘राज रीबूट’ की पहले दिन की कमाई की अगर बात की जाये, तो इमरान हाशमी की फिल्म ‘राज रीबूट’ की कमाई 6.30 करोड़ रुपये रही. फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ‘शनिवार को संघर्ष करती दिखी ‘राज रीबूट’, शुक्रवार की कमाई 6.30 करोड़ रुपये, शनिवार की कमाई 5.49 करोड़ रुपये, कुल 11.49 करोड़ रुपये.

गौरतलब है ‘पिंक’ की जितनी तारीफें की जा रही थीं उसके मुकाबले इसकी शुरुआत थोड़ी धीमी रही. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म को अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा डायरेक्ट किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड्स के दौरान अच्छी कमाई कर लेगी. शनिवार और रविवार को कलेक्शन में जबरदस्त उछाल होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola