‘दबंग-3'' में नहीं दिखेगा छेदी सिंह ?

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : ‘दबंग-3′ में छेदी सिंह यानी सोनू सूद नजर नहीं आयेंगे. अरे ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. ऐसा खुलासा खुद सोनू ने किया है. उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा है कि ‘दबंग-3′ के लिए अब तक उनसे संपर्क नहीं किया गया है. सोनू सूद ने कहा कि ‘दबंग-3′ के लिए उनसे किसी ने […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘दबंग-3′ में छेदी सिंह यानी सोनू सूद नजर नहीं आयेंगे. अरे ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. ऐसा खुलासा खुद सोनू ने किया है. उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा है कि ‘दबंग-3′ के लिए अब तक उनसे संपर्क नहीं किया गया है. सोनू सूद ने कहा कि ‘दबंग-3′ के लिए उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया है लेकिन वह इस बात से अवगत हैं कि इसकी पटकथा पर काम शुरू हो गया है.

इसके बारे में 43 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि पटकथा को अंतिम रुप देने में अब भी काफी समय है क्योंकि इसमें कई चरण के काम होते हैं. सूद ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझसे संपर्क नहीं किया गया है. हालांकि मैंने सुना है कि वे लोग पटकथा पर काम कर रहे हैं. ऐसी चीजें करने का यह सबसे अच्छा तरीका है. सबसे पहले आपको पटकथा लिखने और कई चीजों पर नये सिरे से काम करने की जरुरत है.”

उन्होंने बताया, ‘‘पहले मसौदे, दूसरे मसौदे के बाद जब एक बार पटकथा को अंतिम रुप दे दिया जाता है तो आप उसके हिसाब से सोचते हैं किस किरदार में कौन सा अभिनेता जमेगा।” गौरतलब है कि सूद ने सलमान खान की प्रमुख भूमिका वाली फिल्म ‘दबंग’ में विलेन छेदी सिंह का किरदार निभाया था. ‘दबंग 2′ का निर्देशन अरबाज खान ने किया था, जिन्होंने हाल ही में ‘दबंग 3′ पर काम शुरु होने की घोषणा की थी.‘हैप्पी न्यू ईयर’ स्टार ने कहा कि अगर वह ‘दबंग’ सीरीज की तीसरी फिल्म में काम करते हैं तो यह उनके लिए खुशी की बात होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola