‘Krrish 4'' का हुआ ऐलान, फिर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगे शाहरुख-रितिक
मुंबई: बॉलीवुड में जहां बॉक्स-ऑफिस पर ‘रईस’ और ‘काबिल’ के आगामी मुकाबले की चर्चा गर्म है, वहीं शाहरुख खान और रितिक रोशन बॉक्स-ऑफिस पर एक और बार भिड़ने के लिए तैयार हैं. शाहरुख की फिल्म और रितिक की ‘कृष 4′ वर्ष 2018 में क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी. फिल्मकार राकेश रोशन अपनी सुपरहीरो श्रृंखला […]
मुंबई: बॉलीवुड में जहां बॉक्स-ऑफिस पर ‘रईस’ और ‘काबिल’ के आगामी मुकाबले की चर्चा गर्म है, वहीं शाहरुख खान और रितिक रोशन बॉक्स-ऑफिस पर एक और बार भिड़ने के लिए तैयार हैं. शाहरुख की फिल्म और रितिक की ‘कृष 4′ वर्ष 2018 में क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी.
फिल्मकार राकेश रोशन अपनी सुपरहीरो श्रृंखला की चौथी कड़ी बनाने का ऐलान कर दिया है. वहीं शाहरुख की फिल्म का नाम अभी बताया नहीं गया है जिसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं. रोशन के मन में पहले से फिल्म बनाने का विचार था. फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और यह वर्ष 2018 में क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी.
हालांकि शाहरुख की निर्माण कंपनी रेड चिलीज ने पहले ट्वीट किया था, ‘आनंद एल राय और शाहरुख के साथ हमारी फिल्म की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं. रिलीज की तिथि 21 दिसंबर 2018। नाम जल्दी ही बताया जाएगा.’ राकेश रोशन को ‘कृष 4′ का ख्याल उस समय आया जब उनकी पत्नी ने उन्हें भगवान गणेश की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें भगवान गणेश के चेहरे पर कृष का चेहरा लगा था.
राकेश रोशन ने कहा, ‘जब मेरी पत्नी ने बप्पा (भगवान गणेश) की कृष के रुप में तस्वीर दिखाई तो इससे मेरा यह विश्वास पक्का हो गया कि हमारा असली सुपरहीरो कृष ही है. इससे चौथी कडी बनाने के प्रति मेरा विश्वास बढा और मुझे प्रेरणा मिली.’
उन्होंने कहा, ‘गणेश को शुभ शुरुआतों का भगवान भी कहा जाता है. मुझे लगता है कि यह घटना उनका यह कहने का तरीका था कि ‘कृष 4′ के लिए हमारे पास उनका आशीर्वाद है.’ कल रितिक ने ट्विटर पर घोषणा की, ‘कृष 4 के लिए गणपति का आशीर्वाद. उम्मीद है कि सभी लोग त्योहार का आनंद उठा रहे हैं. आप सभी को प्यार.’
बता दें कि रितिक की ‘काबिल’ और शाहरुख की ‘रईस’ अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर आ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










