‘Rock On 2'' का गाना ‘जागो...'' रिलीज, झूमता नजर आया पूरा बैंड

अभिनेता फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का पहला गाना ‘जागो…’ रिलीज हो गया है. इस गाने में पूरा बैंड एनर्जी के साथ झूमता नजर आ रहा है. इस गाने के वीडियो में आपको कई डिफ्रेंट चीजें देखने को मिलेगी. फिल्म में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, शशांक अरोड़ा, पूरब कोहली, श्रद्धा कपूर और […]
अभिनेता फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का पहला गाना ‘जागो…’ रिलीज हो गया है. इस गाने में पूरा बैंड एनर्जी के साथ झूमता नजर आ रहा है. इस गाने के वीडियो में आपको कई डिफ्रेंट चीजें देखने को मिलेगी.
फिल्म में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, शशांक अरोड़ा, पूरब कोहली, श्रद्धा कपूर और प्राची देसाई भी मुख्य भूमिका में नजर आनेवाले हैं. श्रद्धा और शंशाक के अलावा बाकी सभी कलाकार ‘रॉक ऑन’ में भी नजर आये थे. ‘रॉक ऑन’ को खास तौर पर युवा ऑडियंस ने खूब सराहा था.
इस गाने को शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया है. फिल्म का म्यूजिक एलबम 17 सितंबर को रिलीज किया जायेगा. फिल्म के इस पहले गाने में देखिये कैसे फरहान बिना पानी के बोट में तैर रहे हैं और फैंस के बीचोंबीच पहुंच गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




