ePaper

‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा'' में पहली बार इस अभिनेत्री संग दिखेंगे अक्षय कुमार, PHOTO

Updated at : 13 Sep 2016 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा'' में पहली बार इस अभिनेत्री संग दिखेंगे अक्षय कुमार, PHOTO

अभिनेता अक्षय कुमार इनदिनों नीरज पांडे की आगामी फिल्‍म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ को लेकर चर्चा में हैं. दर्शक जानना चाहते हैं कि इस अनोखी टाईटल वाली फिल्‍म में लीड एक्‍ट्रेस कौन होगी. खबरों की मानें तो इस फिल्‍म में अक्षय के आपोजिट नवोदित अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दिखेंगी. भूमि पेडनेकर ने पिछले साल फिल्‍म ‘दम […]

विज्ञापन

अभिनेता अक्षय कुमार इनदिनों नीरज पांडे की आगामी फिल्‍म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ को लेकर चर्चा में हैं. दर्शक जानना चाहते हैं कि इस अनोखी टाईटल वाली फिल्‍म में लीड एक्‍ट्रेस कौन होगी. खबरों की मानें तो इस फिल्‍म में अक्षय के आपोजिट नवोदित अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दिखेंगी.

undefined

भूमि पेडनेकर ने पिछले साल फिल्‍म ‘दम लगा के हईशा’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में वे आयुष्‍मान खुराना संग रोमांस करती दिखीं थीं. भूमि पहली बार अक्षय संग पर्दे पर दिखेंगी. ऐसा कहा जा रहा है कि हास्‍य फिल्‍म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोजेक्‍ट ‘स्‍वच्‍छ भारत अभियान’ पर आधारित है.

फिल्‍म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो सकती है. वहीं नीरज पांडे से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा,’ इस फिल्‍म के लिए अक्षय और भूमि को साइन किया गया है.’ अक्षय नीरज के साथ ‘बेबी’ और ‘स्‍पेशल 26’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. दोनों ही फिल्‍मों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola