WATCH: ‘तूतक तूतक तूतिया‘ का ट्रेलर रिलीज, SRK के फैंस के लिए सरप्राइज...

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के डायरेक्शन की पहली फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में शाहरुख खान के फैंस के लिए भी एक सरप्राइज है. दरअसल इस ट्रेलर में बैकग्राउंड में किंग खान की आवाज है. इस फिल्म में सोनू सूद के अलावा कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी एक्टिंग करते […]
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के डायरेक्शन की पहली फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में शाहरुख खान के फैंस के लिए भी एक सरप्राइज है. दरअसल इस ट्रेलर में बैकग्राउंड में किंग खान की आवाज है. इस फिल्म में सोनू सूद के अलावा कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी एक्टिंग करते नजर आयेंगे.
शाहरुख एकबार फिर इस फिल्म में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का डायलॉग ‘ये किस्मत भी बड़ी…’ बोलते नजर आ रहे हैं. बता दें कि शाहरुख और सोनू सूद पिछले साल रिलीज हुई फराह खान निर्देशित फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में नजर आ चुके हैं. अब इस फिल्म में एसआरके आवाज के जरिये जुडे हैं.
हॉरर-कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में सोनू सूद और प्रभुदेवा के अलावा तमन्ना भाटिया भी है. वहीं गेस्ट अपीयरेंस में एमी जैक्सन, ईशा गुप्ता और फराह खान नजर आयेंगी. फिल्म के लेखक और निर्देशक ए.एल विजय हैं. फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




