शाहरुख के बिना अधूरी होती ‘डियर जिंदगी”: आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को लेकर खासा एक्साईटेड है. इसकी वजह यह है कि वो इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर इस फिल्म में शाहरुख नहीं होते तो यह फिल्म अधूरी होती. आलिया ने कहा,’ दिल से […]
अभिनेत्री आलिया भट्ट इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को लेकर खासा एक्साईटेड है. इसकी वजह यह है कि वो इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर इस फिल्म में शाहरुख नहीं होते तो यह फिल्म अधूरी होती.
आलिया ने कहा,’ दिल से कहूं तो मैं दो कारणों से इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साईटिड हूं. पहली ये कि मैं पहली बार शाहरुख खान के साथ काम कर रही हूं. वो भी एक ही फ्रेम में. मेरा सपना सच हुआ. दूसरी वजह यह है कि मैंने महसूस किया फिल्म की स्टोरी सिंपल, बेहद स्वीट और अलग किस्म की है.’
खबरें आ रही थी कि शाहरुख फिल्म में एक मेहमान की भूमिका में नजर आनेवाले है लेकिन आलिया ने ऐसी अफवाहों को सिरे से खारिज किया है. गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म इसी साल 25 नवंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










