खुशखबरी: अस्पताल में भर्ती हुई शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को खार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीरा प्रेग्नेंट है और ये कपल अपने पहले बेबी का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में शाहिद के पिता पंकज कपूर और मां सुप्रिया पाठक ने जुहू स्थित उनके आवास पर जाकर दोनों से मुलाकात […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को खार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीरा प्रेग्नेंट है और ये कपल अपने पहले बेबी का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में शाहिद के पिता पंकज कपूर और मां सुप्रिया पाठक ने जुहू स्थित उनके आवास पर जाकर दोनों से मुलाकात की थी.
बॉलीवुड लाइफडॉटकॉम के अनुसार वहां मौजूद चश्मदीद ने बताया कि मीरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबरों की मानें तो मीरा सितंबर माह में मां बननेवाली हैं. दोनों की शादी 7 जुलाई 2015 में हुई थी.
दोनों की शादी माता-पिता और करीबी रिश्तेदार की मौजूदगी में हुई थी. शादी दिल्ली के एक फार्महाउस में पारंपरिक पंजाबी तरीके से हुई थी.
फिलहाल शाहिद मीरा का खूब ध्यान रख रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही शाहिद ने पत्नी मीरा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों बेहद क्यूट नजर आ रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




