देखें ‘बार बार देखो'' का नया गाना, फिर थिरकते दिखे सिद्धार्थ-कैटरीना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2016 4:02 PM
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ का नया गाना ‘नचदे ने सारे’ रिलीज हो गया है. ‘काला चश्मा’ गाने के बाद यह भी एक डांस नंबर जिसे सुनकर आप भी थिरकने लगेंगे. इस गाने में सिद्धार्थ और कैटरीना जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. इस गाने को जसलीन […]
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ का नया गाना ‘नचदे ने सारे’ रिलीज हो गया है. ‘काला चश्मा’ गाने के बाद यह भी एक डांस नंबर जिसे सुनकर आप भी थिरकने लगेंगे. इस गाने में सिद्धार्थ और कैटरीना जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं.
इस गाने को जसलीन रॉयल, हर्षदीप कौर और सिद्धार्थ महादेवन ने गाया है. जसलीन रॉयल ने ही इस गाने का म्यूजिक भी दिया है. फिल्म का निर्देशन नित्या मेहरा ने किया है. पहली बार सिद्धार्थ और कैटरीना पहली बार एकसाथ काम कर रहे हैं.
इस फिल्म में कैटरीना बेहद स्लिम नजर आ रही हैं. ‘काला चश्मा’ गाने में तो उन्होंने कमाल मचाया ही, इस गाने में भी वे शानदार नजर आ रही हैं. वहीं सिद्धार्थ और उनकी कैमेस्ट्री में ब्यूटीफुल लग रही है. फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










