देखें: नये एड में मां के किरदार में भी दिखे रणवीर सिंह, VIDEO

पिछले काफी दिनों से टीवी एड ‘रणवीर चिंग रिटर्न्स’ खासा सुर्खियां बटोर रहा है. बटोरे भी क्यों न इस एड में अभिनेता रणवीर सिंह धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में रणवीर का एक्शन अवतार दर्शकों को हैरान कर रहा है. वहीं इसकी खासा बात यह है कि एड में रणवीर मां […]
पिछले काफी दिनों से टीवी एड ‘रणवीर चिंग रिटर्न्स’ खासा सुर्खियां बटोर रहा है. बटोरे भी क्यों न इस एड में अभिनेता रणवीर सिंह धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में रणवीर का एक्शन अवतार दर्शकों को हैरान कर रहा है. वहीं इसकी खासा बात यह है कि एड में रणवीर मां के किरदार में भी नजर आ रहे हैं.
मां की भूमिका निभा रहे रणवीर का कहना है कि वो इस किरदार को लेकर खासा उत्साहित हैं. उन्होंने कहा,’ मैं हमेशा से मां की भूमिका निभाना चाहता था. रोहित (रोहित शेट्टी) को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आखिकार उन्होंने मुझे यह किरदार निभाने का मौका दे ही दिया.’
रोहित शेट्टी के इस एड को फूड ब्रांड कंपनी चिंग्स के लिए तैयार किया गया है. लगभग 6 मिनट के इस एड में रणवीर ‘बाहुबली’ गर्ल तमन्ना भाटिया संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं रोहित का कहना है कि उन्हें खुशी है कि रणवीर ने इस किरदार को करने से मना नहीं किया.
रोहित ने आगे कहा,’ इस तरह के काम करने के लिए थोड़ा पागलपन जरूरी है. हम सब थोड़े दिमाग से पागल है. मेरी फिल्मों में आपने देखा. मैंने इस फिल्म के बारे में बहुत सोचा कि मुझे इसे कैसे करना चाहिये और कैसे करना चाहिये?
रोहित ने बताया,’ लेकिन इसके बाद रणवीर मेरी टीम से जुड़े और उन्होंने कहा कि चलो हम इसे करते हैं.’ बता दें कि रोहित-रणवीर के इस एड को बेहद पसंद किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




