19वें दिन Peddi ने कितने करोड़ कमाए? वर्ल्डवाइड कलेक्शन जान रह जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ , फोटो- इंस्टाग्राम

Peddi Collection: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने दुनियाभर में 331 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. आइए आपको बताते हैं कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 19वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Peddi Collection: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म ने शुरुआती दो हफ्तों में शानदार कमाई की, लेकिन अब तीसरे हफ्ते में एंट्री के साथ इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली. आइए आपको बताते हैं कि 19वें दिन कितनी कमाई हुई.

विज्ञापन

Peddi Box Office Collection Day 19: ‘पेड्डी’ ने 19वें दिन कितनी कमाई की?

sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में करीब 83 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह आंकड़ा रविवार के मुकाबले काफी कम है, क्योंकि फिल्म ने उससे एक दिन पहले 2.82 करोड़ रुपये कमाए थे.

Peddi box office collection day 19, photo- sacnilk

Peddi Collection Slowdown: तीसरे हफ्ते में धीमी हुई रफ्तार

पेड्डी’ ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए 193.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने करीब 34.45 करोड़ रुपये जोड़े. हालांकि वीकडे में फिल्म की कमाई थोड़ी कमजोर हुई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब लगभग 235.10 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर में कायम है फिल्म का दबदबा

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी ‘पेड्डी’ शानदार प्रदर्शन कर रही है. 19वें दिन तक फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 278.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 331.10 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

Strong Hold In Telugu States: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सबसे ज्यादा क्रेज

फिल्म के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना अब भी सबसे मजबूत मार्केट बने हुए हैं. सोमवार को अकेले इन राज्यों से फिल्म ने करीब 80 लाख रुपये की कमाई की. वहीं बेंगलुरु में भी फिल्म को मॉर्निंग शोज में अच्छी ऑक्यूपेंसी मिलती दिखाई दी. हालांकि दूसरे राज्यों से फिल्म की कमाई सीमित रही और डे 19 पर अन्य क्षेत्रों से लगभग 5 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ.

यह भी पढ़ें- वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है

यह भी पढ़ें- TVF की ‘पंचायत सीजन 5’ में दिखेंगे कई बड़े ट्विस्ट, बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद ने दिए ये हिंट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola