वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है. दूसरे शुक्रवार फिल्म की कमाई में उछाल आया. इसपर इम्तियाज अली ने रिएक्ट किया है.

Main Vaapas Aaunga: कभी-कभी कोई फिल्म इतनी चुपचाप शुरुआत करती है कि लोगों को लगता है शायद वह ज्यादा दिन थिएटर में टिक नहीं पाएगी. लेकिन फिर अचानक वही फिल्म ऐसा कमाल कर जाती है कि पूरा बॉक्स ऑफिस नैरेटिव बदल जाता है. इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के साथ भी फिलहाल कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है. 12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही थी. फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. वहीं, पहले वीकेंड तक इसका कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये नेट पहुंचा. दर्शकों ने फिल्म को धीरे-धीरे अपनाना शुरू किया और सोशल मीडिया पर इसके इमोशनल कंटेंट की चर्चा बढ़ने लगी.

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत

वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ कमजोर नहीं हुई. दूसरे शुक्रवार तक आते-आते टिकट खिड़की पर पूरी तस्वीर बदल चुकी थी. फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 4.30 करोड़ रुपये नेट की कमाई की, जो इसके ओपनिंग डे कलेक्शन से 130 प्रतिशत ज्यादा है. जिस फिल्म को पहले वीकेंड के बाद लोग लगभग नजरअंदाज कर चुके थे, उसी फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार फिल्म की तारीफ कर रहे हैं.

Imtiaz Ali Reacts To Film Growth: फिल्म की सफलता पर इम्तियाज अली भी हुए हैरान

फिल्म की इस सफलता से निर्देशक इम्तियाज अली खुद भी काफी खुश और हैरान नजर आए. एएनआई से बातचीत में इम्तियाज ने कहा, “जिस दिन फिल्म रिलीज हुई थी और आज एक हफ्ते बाद फिर शुक्रवार है, तो आज का कलेक्शन पहले शुक्रवार से शायद दोगुना है. यह सब दर्शकों की वजह से हुआ है. वर्ड ऑफ माउथ ने ही फिल्म को यहां तक पहुंचाया है. यह बहुत ओवरवेलमिंग फीलिंग है. मैं काफी खुश हूं और थोड़ा हैरान भी हूं. दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं.”

दिलजीत दोसांझ और स्टारकास्ट को मिल रही जमकर तारीफ

मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ , नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि ‘कॉकटेल 2’ जैसी नई फिल्म की रिलीज के बावजूद ‘मैं वापस आऊंगा’’ की रफ्तार कम नहीं हुई.

यह भी पढ़ें- समय रैना ने आलिया भट्ट को नहीं बख्शा, ‘जिगरा’ से ‘कान्स’ तक पर किया रोस्ट, एक्ट्रेस ने भी दिए जवाब

यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >