VIDEO: देखें कैटरीना-सिद्धार्थ की ''बार बार देखो'' का नया गाना ''तेरी खैर मंगदी...''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2016 4:52 PM
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ का नया गाना ‘तेरी खैर मंगदी’ रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खासा पसंद किया है. इस गाने को कुमार ने लिखा है और बिलाल सईद ने इस गाने को […]
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ का नया गाना ‘तेरी खैर मंगदी’ रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खासा पसंद किया है.
इस गाने को कुमार ने लिखा है और बिलाल सईद ने इस गाने को अपनी आवाज दी है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के इतने दिनों बाद भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. फिल्म में पहली बार कैटरीना और सिद्धार्थ रोमांस करते नजर आ रहे हैं.
फिल्म में दोनों के बीच कई इंटीमेट सीन भी फिल्माये गये हैं. फिल्म का एक और गाना ‘काला चश्मा’ सुपरहिट हो चुका है जिसे अब तक लगभग नौ करोड़ बार देखा जा चुका है. फिल्म आगामी 9 सितंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










