इस रोमांटिक गाने में अली फजल संग बोल्ड अंदाज में दिखी जरीन खान
फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में अपने बोल्ड अंदाज से दर्शकों को हैरान करनेवाली अभिनेत्री जरीन खान एकबार फिर हैरान करती नजर आ रही हैं. हाल ही में टी-सीरीज का एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च हुआ है. जिसमें जरीन और अली फजल सुपरहिट गाने ‘प्यार मांगा है तुम्हीं से…’ में नजर आ रहे हैं. वर्ष 1978 में […]
फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में अपने बोल्ड अंदाज से दर्शकों को हैरान करनेवाली अभिनेत्री जरीन खान एकबार फिर हैरान करती नजर आ रही हैं. हाल ही में टी-सीरीज का एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च हुआ है. जिसमें जरीन और अली फजल सुपरहिट गाने ‘प्यार मांगा है तुम्हीं से…’ में नजर आ रहे हैं.
वर्ष 1978 में आई फिल्म ‘कॉलेज गर्ल’ के इस गाने में दोनों की कैमेस्ट्री शानदार नजर आ रही है. इस म्यूजिक वीडियो में इंटीमेट सीन की भरमार है. इस नये गाने को अरमान मलिक और नीति मोहन ने गाया है.
इस गाने को मूल रूप से फेमस संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने कंपोज किया था. इस गाने के हिट होने के बाद इसे फिर किशोर कुमार ने गाया. इस गाने को सचिन और बिंदिया गोस्वामी पर फिल्माया गया था. अब जरीन खान और अली फजल पर इसे दोबारा फिल्माया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










