ePaper

अमिताभ बच्चन ने किया इस दुर्घटना को याद, दुआओं के लिए फैंस को कहा शुक्रिया

Updated at : 02 Aug 2016 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने किया इस दुर्घटना को याद, दुआओं के लिए फैंस को कहा शुक्रिया

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना के बाद आज के दिन होश में आए थे और इस दिन को उन्‍होंने अपने दूसरे जन्मदिन के तौर पर याद किया. 26 जुलाई 1982 को बेंगलुरु में मनमोहन देसाई की फिल्म की शूटिंग के दौरान बच्चन एक दुर्घटना में जख्मी […]

विज्ञापन

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना के बाद आज के दिन होश में आए थे और इस दिन को उन्‍होंने अपने दूसरे जन्मदिन के तौर पर याद किया. 26 जुलाई 1982 को बेंगलुरु में मनमोहन देसाई की फिल्म की शूटिंग के दौरान बच्चन एक दुर्घटना में जख्मी हो गए थे.

सह अभिनेता पुनीत इस्सर के साथ लडाई के एक दृश्य में उन्हें छलांग लगाकर एक मेज पर आना था लेकिन छलांग लगाने में चूक की वजह से मेज का किनारा उनके पेट पर लग गया. उन्होंने घटना को ट्विटर पर याद करते हुए अपने प्रशंसकों को उनकी दुआओं के लिए शुक्रिया कहा.

73 वर्षीय ‘पीकू’ स्टार ने ट्वीट किया, ‘अपनी जिंदगी के कुछ साल आप याद नहीं करना चाहते हैं…. मेरे लिए प्रार्थना करने वालों को धन्यवाद.’

जैसे ही लोगों ने उन्हें ‘दूसरा जन्मदिन मुबारक’ ट्वीट करना शुरू किया तो बच्चन ने लिखा, ‘आज मुझे बधाई दे रहे हैं, मैं सिर्फ यह कह सकता हूं कि मैं आपकी प्रार्थनाओं, परवाह और प्रेम से अभिभूत हूं… अहसानमंद हूं.’ उनके बेटे अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर उन्हें बधाई दी.

https://www.instagram.com/p/BImHfsugXl8/

उन्होंने ‘कुली’ फिल्म का एक दृश्य साझा किया और लिखा, ‘मुझे याद नहीं कि मैंने कितनी बार उसी तरह से एक चादर ओढकर ‘कुली’ के उसी दृश्य को दोहराया.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola