डायना पेंटी ने खोला राज, क्‍यों चुनी ‘हैप्पी भाग जायेगी'' ?

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री डायना डायना पेंटी इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी भाग जायेगी’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही उन्‍होंने इस बात का खुलासा किया कि खुद को चुनौती देने के लिए उन्‍होंने इस फिल्‍म का चुनाव किया. डायना ने फिल्‍म ‘कॉकटेल’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. डायना पेंटी ने कहा कि मैंने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री डायना डायना पेंटी इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी भाग जायेगी’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही उन्‍होंने इस बात का खुलासा किया कि खुद को चुनौती देने के लिए उन्‍होंने इस फिल्‍म का चुनाव किया. डायना ने फिल्‍म ‘कॉकटेल’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

डायना पेंटी ने कहा कि मैंने पहले सोचा था कि मैं ‘कॉकटेल’ जैसे किरदार ही निभाउंगी लेकिन मैंने खुद को चुनौती देने की सोची और ‘हैप्‍पी भाग जायेगी’ के बिल्‍कुल हटकर किरदार को चुना.’ इस फिल्‍म में पेंटी लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं.

उनका कहना है कि,’ मैं ऐसी हूं कि बहुत आसानी से बोर हो जाती हूं, इसलिये जब मैं कोई स्क्रिप्‍ट पढ़ती हूं और जब वह मुझे पसंद आती है तब मैं उसके साथ जुड़ना चाहती हूं. मैं अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार नि भाना चाहती हूं. एक ही चीज को बार-बार करने से क्‍या फायदा.’

आपको बता दें कि ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में अभय देआल, जिमी शेरगिल और अली फजल भी हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे देखकर आपको हंसी जरुर आयेगी. देखें फिल्‍म का ट्रेलर:

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola